Gangster Town: Vice District वास्तव में GTA की शैली का एक तृतीय-व्यक्ति एक्शन गेम है, जिसमें आप एक शहर में पूरी स्वतंत्रता के साथ इधर-उधर घूमते हैं। आपका लक्ष्य होता है अपराध की दुनिया में शीर्ष तक पहुँचना। ऐसा करने के लिए, आपको अलग-अलग प्रकार के मिशन पूरे करने होंगे।
Gangster Town: Vice District की नियंत्रण विधि इस शैली के अन्य गेम जैसी ही होती है। स्क्रीन की बायीं ओर, एक जॉयस्टिक होता है जिसकी मदद से आप इधर-उधर गति कर सकते हैं, जबकि दाहिनी ओर, एक्शन बटन होते हैं। आप छलाँग लगा सकते हैं, कारों के अंदर-बाहर हो सकते हैं, और हाँ, गोलियाँ भी दाग सकते हैं। आप चरित्र मेनू से नये अस्त्र और गोला-बारूद भी खरीद सकते हैं।
जैसा कि GTA गाथा एवं इसी प्रकार के सैंडबॉक्स गेम में होता है, हालाँकि कहानी में आगे बढ़ने के लिए आप मिशन पूरे कर सकते हैं, असली आनंद शहर के चारों ओर कहर बरपा करने में ही है। आप जो भी कार दिखे उसे चुरा सकते हैं और रास्ते में खड़े किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकते हैं। साथ ही, आप पुलिस से लड़ सकते हैं और सारे सितारे हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।
Gangster Town: Vice District सचमुच एक मनोरंजक सैंडबॉक्स गेम है, जो आपको गेम खेलने का GTA गाथा से मिलता-जुलता, खासकर Vice City जैसा, अनुभव आपको उपलब्ध कराता है। चूँकि इसमें दर्जनों अलग-अलग प्रकार के अस्त्र एवं वाहन उपलब्ध होते हैं, इसलिए आप अपनी इच्छानुसार प्रत्येक मिशन को पूरा कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
खेल शानदार है, लेकिन नियंत्रणों के सही संचालन और गति बढ़ाने पर काम करें। हालांकि, खेल बहुत मज़ेदार है।और देखें